हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने की मांग,खेल मंत्री को सौपा ज्ञापन
सहरसा : हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने एवं खिलाड़ियों के विकास हेतु जिलाधिकारी के माध्यम सें खेल मंत्री को ज्ञापन देकर मांग की है।दिए गए आवेदन में कहा कि वर्तमान समय में सरकार विभिन्न जिलों में खेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने और खेल और खिलाड़ी का विकास हो सके ।वर्तमान में सहरसा में हॉकी खेल अच्छी स्थिति में है।वर्तमान जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ने हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए मैदान आवंटित किया गया है।जिसके कारण बच्चे प्रत्येक दिन अभ्यास करने आते हैं। अगर यहां पर खेल मंत्रालय के द्वारा हॉकी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोला जाता है तो बहुत कम लागत में बन जाएगा, क्योंकि हॉकी खेल का आधारभूत संरचना यहां पर बहुत हद तक तैयार है।वही कोशी प्रमंडल का मुख्यालय सहरसा जिला है। जहां यातयात की सुविधा भी है।जिस से आम खिलाड़ी भी खेल में और अभ्यास में भाग ले सकता हैं। गंगा के इस पर उत्तरी बिहार में अभी तक हॉकी का एक भी मैदान नहीं रहने के कारण यहां के खिलाड़ी को राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान जाना पड़ता है। हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के सदस्यों से बहुत ही कम संसाधन में खिलाड़ी को जिला से राज्य और राष्ट्र तक हर आयु वर्ग में अपना प्रतिभा दिखा रहा है।अगर सहरसा में हॉकी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं मिनी स्टेडियम खुलने से पूरे उत्तर बिहार में इस खेल का विकास हो सकेगा। जिस से यहां से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी को राज्य स्तर, राष्ट्रीय से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक हॉकी में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।इस आशय की सूचना जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार के द्वारा जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार,खेल मंत्री बिहार सरकार,को भी आवेदन के माध्यम से हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के द्वारा हॉकी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने के लिए आवेदन देकर आग्रह किया जा चुका है।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.