सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने विधानसभा में प्राथमिक विद्यालय विजवार की समस्या का मुद्दा उठाया

सहरसा : बिहार विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के समक्ष सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र के महिषी प्रखंड के सिरवार-वीरवार पंचायत के प्राथमिक विद्यालय विजवार में विद्यालय भवन,वर्ग कक्ष चहारदिवारी एवं रसोई घर का निर्माण नहीं होने के कारण छात्रों को विद्यालय में बैठकर पढ़ाई करने में हो रहे असुविधाओं को लेकर प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय भवन,वर्ग कक्ष, रसोई घर के साथ-साथ चहार दिवारी का निर्माण कराने हेतु अपना पक्ष मजबूती से रखा।जिसके जवाब में संबंधित विभाग के मंत्री सुनील कुमार  द्वारा जानकारी दिया गया की उक्त विद्यालय में 05 अतिरिक्त वर्ग कक्ष, 01 प्रधानाध्यापक कक्ष एवं 01 रसोई घर के निर्माण हेतु जिला शिक्षा कार्यालय के 222 दिनांक - 12.02.2026 द्वारा प्रबंध निदेशक, बीएसईडीसी पटना को पत्र दिया गया है और उक्त निर्माण कार्य बीएसईडीसी पटना द्वारा स्वीकृति के उपरांत लगभग 8 माह के अंदर पुरा कराने का लक्ष्य है।श्री सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र को सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त कर बिहार के अग्रणी विधानसभा क्षेत्र की श्रेणी में खड़ा करना है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.