डेमरा नदी पर पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विधायक से की मांग

सहरसा :  जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरवार वीरवार पंचायत के वार्ड - 14 में डेमरा नदी पर पुल बनाने को लेकर विधायक संजय कुमार सिंह,लोजपा सुप्रीमोचिराग पासवान एवं विधानसभा अध्यक्ष को पत्र देकर अविलंब पूल निर्माण की मांग की है ।ग्रामीणों ने बताया कि पूल नही होने के कारण वहां के ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कटा हुआ है।क्षेत्रीय मानचित्र के अनुसार, मुख्य पीडब्लूडी सड़क से बालेश्वर राय के घर के पास से होते हुए एक सड़क डेमरा नदी तक जाती है। नदी के पश्चिमी छोर पर तारणी राय जी का क्षेत्र है, जबकि पूर्वी छोर पर चन्देश्वरी राय का स्थान है।वर्तमान में इस नदी पर पुल नहीं होने के कारण नहरवार मुसहरी टोला और नया नगर मुसहरी टोला के निवासियों को मुख्य पीडब्लूडी सड़क तक पहुंचने के लिए लंबा और कठिन रास्ता तय करना पड़ता है।अतः इस स्थान पर लगभग 100 मीटर लंबे पुल का निर्माण और नहरवार तक की सड़क को दुरुस्त करना जनहित में अति आवश्यक व अनिवार्य है।पुल बनने से स्थानीय टोला सीधे मुख्य सड़क से जुड़ सकेंगे, जिससे स्थानीय निवासियों के लिए शिक्षा, सड़क एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं सुलभ हो जाएगी।इन सभी मुद्दों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ. प्रेम कुमार को पत्र लिखकर निवेदन किया।हमे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि अध्यक्ष इस विषय को गंभीरता से लेते हुए डेमरा नदी पर पुल निर्माण कर इसे नहरवार के मुसहरी टोला से जोड़ने हेतु सड़क एवं पुल का निर्माण कराने हेतु सदन के माध्यम से आवश्यक धनराशि आवंटित कर कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करवाएंगे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.