राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत बीएमएस द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित
सहरसा : 06, 07 एवं 08 फरवरी को भगवान जगन्नाथ की पावन धरा पूरी उड़ीसा में भारतीय मजदूर संघ का अखिल भारतीय अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें पूरे देश से लगभग 2500 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।अखिल भारतीय अधिवेशन में लिए गये निर्णय के आलोक में 14 सुत्री माँगों के समर्थन में बुधवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन" के तहत जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष 'धरना'प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।साथ ही मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।जिला मंत्री सुभाष चंद्र झा ने बताया कि 14 सुत्री मांग में श्रम कानून को बिना किसी अपवाद के सभी श्रमिकों पर सार्वभौमिक रूप में लागू करने, ठेका श्रमिकों के शोषण को समाप्त करने हेतु कानून में बदलाव करने,ऑगनवाड़ी कर्मियों को कर्मचारी घोषित करते हुए वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने, त्रिपक्षीय तंत्र को पुनः जीवित कर उसे प्रभावी, व्यावहारिक एवं नियंत्रित करने,बैंकों में पाँच दिवसीय कार्य प्रणाली को शुरू करने,सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने,अष्टम वेतन आयोग का रिपोर्ट समय सीमा के अंदर शीघ्र अनुमोदित कर समय में इसका लाभकर्मियों को देना सुनिश्चित करने, उत्पादकता पर आधारित बोनस की सीमा को न्यूनतम 18000/- रुपये करने, डाक विभाग में कार्यरत लगभग 3 लाख ग्रामीण डाक सेवकों को सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत पेंशन की सुविधा देने, इ पी एस 95--- न्यूनतम पेंशन 7500/- रुपये करने,इ एस आई सी के लाभार्थी हेतु न्यूनतम आहर्ता 42000 रुपये करने, प्रदेश में मज़दूरों को मिलने वाले लाभ को सुनिश्चित करने के लिए बीओसीडब्लू बोर्ड का गठन करने,
श्रम संसाधन विभाग के सरकारी श्रम पोर्टल को सुचारू रूप से कार्यात्मक करने, श्रम संसाधन विभाग में नए पोर्टल के दनने एवं सुचारू रूप से कार्यात्मक नहीं होने के कारण हज़ारों मजदूरों को मिलने वाले लाभ के आवेदन को रद्द कर दिया गया, उसे पुनः स्वीकृत कर देय रकम का शीघ्र भुगतान करने, परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश की राजधानी में शीघ्र रूट परमिट जारी किया जाए एवं प्रीपेड सुविधा हेतु उचित स्थान मुहैया कराये जाने की मांग शामिल है।इस अवसर पर अंजनी देवी,आशा कुमारी,विभा देवी,रानी देवी,नन्हकी कुमारी,पार्वती देवी,पूनम,अनिता,सुखिया देवी,रंजन देवी,रीता देवी,रुबी देवी,रूना देवी,चुनचुन देवी,मनीषा देवी,तारा देवी,फूल कुमारी,किरण देवी,रानी कुमारी,निर्मला देवी,मंजू देवी,बेबी देवी,चिन्टू कुमार एवं रामप्रताप कुमार एवं जिला मंत्री सुभाष चंद्र झा सहित अन्य मौजूद थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.