विधायक ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बाबा मटेश्वरधाम को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग की
सहरसा : बिहार विधानसभा सत्र के दौरान आज विधानसभा में विस. अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के समक्ष सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह ने सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा अंतर्गत पड़ने वाले धार्मिक धरोहर स्थल बाबा मटेश्वर धाम, कांठो, जहाँ हर सोमवार को खासकर सावन माह में लाखों श्रद्धालु मुंगेर घाट से गंगाजल भर कर बाबा मटेश्वर धाम में बाबा को जल चढ़ाने आते हैं।लेकिन मुंगेर से बाबा मटेश्वर धाम काठो आने जाने में शिवभक्त श्रद्धालु को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रेलवे लाइन के बगल से रास्ता है। उसी रास्ता से श्रद्धालु आते जाते हैं।जो जोखिम भरा है। विधायक ने विभाग के मंत्री से विनम्र आग्रह किया है कि इस रास्तें को सड़क मार्ग के रूप में जोड़ने और श्रद्धालु को आवागमन हेतू जल्द सड़क निर्माण कार्य किया जाय। मंत्री जी तो बाबा मटेश्वर धाम को जानते भी हैं। उपर्युक्त बातें से जुड़े विभागों एवं बिहार सरकार से जनहित एवं शिवभक्त श्रद्धालु को सुविधाजनक आवागमन हेतू अविलंब इस सड़क मार्ग निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की। ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।वहीँ पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार के मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही शिव मंदिर धाम की लिस्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेज जल्द सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.