नगर परिषद क्षेत्र के शर्मा चौक-डाकबंगला चौक के बीच विद्युत सेवा बाधित रहेगी
सहरसा : सुबह 10:00 बजे से लेकर संध्या 5:00 बजे तक शर्मा चौक से डाक बंगला के बीच में विद्युत सेवा बाधित रहेगी.नगर प्रशासन द्वारा डाक बंगला से शर्मा चौक के बीच नवनिर्मित रोड पर 17 पेड़ की कटाई का कार्य 10:00 बजे दिन से आरंभ की जाएगी।सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुबह 10:00 बजे से लेकर संध्या 5 बजे तक बिजली विभाग सिमरी बख्तियारपुर को उक्त मार्ग पर पूर्णता बिजली शटडाउन एवं बिजली मिस्त्री देने का अनुरोध किया गया है। जबकि सड़क मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है. कल डाक बंगला से स्टेशन जाने वाली सड़क पर डाक बंगला चौराहा से थाना चौक तक, एंट्री नहीं दिया जाएगा. ई-रिक्शा ऑटो टेंपो निजी वाहन स्टेशन की ओर जाना है तो पुरानी बाजार से चौधरी टोला चौक होते हुए शर्मा चौक होते हुए स्टेशन की ओर जा सकते हैं।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.