विधायक संजय कुमार सिंह ने कठडुमर पंचायत में नल जल योजना की समस्या जोरदार ढंग से उठाया
सहरसा : बिहार विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार जी के समक्ष सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र सिमरी बख्तियारपुर के विधायक प्रखंड के कठडूमर पंचायत में नल जल योजना के तहत हर घर नल द्वारा पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे वहां के ग्रामीणों के लिए उक्त पंचायत में नल जल योजना को लागू कर समस्या का अविलंब निवारण करने हेतु अपना पक्ष मजबूती से रखा।जिसके जवाब में संबंधित विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह जी द्वारा जानकारी दिया गया कि उक्त सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कठडूमर पंचायत अंतर्गत कुल - 13 वार्डों में 18 अदद योजना अधिष्ठापित है और नल जल योजना अंतर्गत छुटे हुए टोलों के तहत 02 अदद वार्डों यथा - 7B एवं 8B में योजना निर्माण कार्य प्रगति में है जिसे 15 मार्च 2026 तक पुरा करा लिया जाएगा।साथ ही वार्ड संख्या - 07, 08 एवं 10 में CGRC (Centralised Grievance Redressal Cell) के माध्यम से 10 अदद शिकायत प्राप्त हुए थे जिनमें से 08 अदद शिकायतों का निराकरण स-समय करा दिया गया है।02 अदद शिकायत जो कि वार्ड संख्या -06 अंतर्गत 20 फरवरी 2026 एवं 24 फरवरी 2026 को प्राप्त है, का निराकरण कराया जा रहा है जिसे 28.02.2026 तक निराकरण करा दिया जाएगा।वार्ड/योजना संख्या - 12&13 का कार्य संवेदक मेसर्स खुशी कंस्ट्रक्शन को आवंटित है।जिसे दिनांक - 29.07.2024 को माननीय उच्च न्यायालय, पटना के द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में कार्य कराया जा रहा था, परंतु कार्य धीमी गति से रहने के कारण उक्त एकरारनामा को विखंडित कर पुनः निविदा की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन संवेक द्वारा पुनः माननीय उच्च न्यायालय, पटना में वाद दायर करने के कारण तथा माननीय उच्च न्यायालय, पटना के द्वारा CWJC No-19915/2025 में दिनांक -02.02.2026 को पारित न्यायादेश के आलोक में निविदा की कार्रवाई लंबित है,और न्यायालय का फैसला आने के पश्चात लंबित कार्यों को पूरा किया जाएगा।हमारा दृढ़-संकल्प सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र को सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त कर बिहार के अग्रणी विधानसभा क्षेत्र की श्रेणी में खड़ा करना है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.