सलखुआ प्रखंड के सामहारखुर्द पंचायत में प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का मुद्दा उठाया

सहरसा : आज बिहार विधानसभा में अपने क्षेत्र की जनता की आवाज को बुलंद करते हुए सहरसा जिला अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड की साम्हारखुर्द पंचायत में प्रस्तावित उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का मुद्दा मजबूती से उठाया गया।सरकार से स्पष्ट जवाब माँगा कि जब स्थल चिन्हित किया जा चुका है, तो अब तक उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ क्यों नहीं किया गया। स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है।उक्त उप-स्वास्थ्य केंद्र का सरकार से अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

जिसके जवाब में संबंधित विभाग के मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने अवगत कराया कि सहरसा जिला के सलखुआ प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, साम्हरखुर्द के भवन निर्माण की स्वीकृति दिए जाने के उपरांत निर्माण एजेंसी (BMSICL) द्वारा निविदा निष्पादित करते हुए कार्यादेश निर्गत किया गया है।किन्तु सिविल सर्जन, सहरसा के पत्रांक -474 दिनांक - 19.022026 द्वारा सूचित किया गया है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर साम्हरखुर्द के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि ( मौजा - साम्हर, थाना संख्या -330, खाता संख्या-76, खेसरा संख्या -1115, रकवा -8.733 डी०) अतिक्रमित है, जिसे अतिक्रमण मुक्त कराकर अनापत्ति दिये जाने का अनुरोध अंचलाधिकारी सलखुआ से किया गया है।
साथ ही विभागीय पत्रांक -513(10) दिनांक -24.02.2026 द्वारा भी समाहर्ता सहरसा से अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया है। अतिक्रमण मुक्त होने के पश्चात निर्माण कार्य शुरू कराने हेतु आश्वस्त किया गया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.