ज़िले में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध जलकुंभी के उपयोग से हस्तशिल्प एवं ऑर्गेनिक उत्पाद निर्माण की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा

सहरसा : जिलाधिकारी ने ज़िले में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध जलकुंभी के उपयोग से हस्तशिल्प एवं ऑर्गेनिक उत्पाद निर्माण की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उद्योग विभाग (एमएसएमई–रैंप) तथा NEDFi के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि एमएसएमई मंत्रालय एवं CSR सहयोग से सामान्य सुविधा केंद्र (CFC) की स्थापना कर इच्छुक किसानों/उद्यमियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकता है। इस पहल से जलकुंभी जैसे अपशिष्ट संसाधन को मूल्यवर्धित उत्पाद में परिवर्तित कर ज़िले की नई पहचान विकसित की जा सकेगी तथा किसानों को आय का अतिरिक्त स्रोत प्राप्त होगा। जिलाधिकारी महोदय ने आवश्यक मार्गदर्शन एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.