प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा कांठो स्थित बाबा मटेश्वरधाम मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की
सहरसा : आज सुबह सहरसा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा बाबा मटेश्वर धाम कांठो पहुंचे डिस्ट्रिक्ट जज के साथ अन्य न्यायाधीश एडीजे संतोष कुमार, एडीजे चंदन कुमार, एडीजे (पोक्सो एक्ट) राकेश कुमार, सीजेएम अश्वनी कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम सह सिविल जज अभिनव कुमार ने बाबा मटेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किये आचार्य पं साकेत मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जजों को पूजा करवाया। जिला जज ने बाबा मटेश्वर धाम मंदिर की प्राचीनता व विशेषता सुनकर अभिभूत हो गये। पूजा उपरांत मटेश्वर धाम मेला संस्थापक मुन्ना भगत ने सभी न्यायाधीशों को पाग, चादर, मोमेंटो और स्मारिका पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बलवा हाट थानाध्यक्ष राजू कुमार मंदिर न्यास समिति के सचिव जगधर यादव,कांवरिया संघ के शिवेंद्र पौद्दार,विनोद साह,कृष्ण कन्हैया,धीरेन्द्र राय, जितेन्द्र साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.