ईस्ट एन वेस्ट में मना‌ होली रंगोत्सव, खुब उड़े रंग अबीर-गुलाल

सहरसा : पटुआहा स्थित ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज में होली रंगोत्सव समारोह का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम का उद्धघाटन ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज समुह के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने महाविद्यालय में स्थापित मॉ सरस्वती के मंदिर में तैल चित्र पर अबीर-गुलाल के पूजन के साथ समारोह का शुभारंभ किया। होली रंगोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने कहा कि होली जीवन के चार रंगों का संगम है। उन्होंने इस उत्सव को आपसी भाईचारगी के रंग का सबसे बड़ा प्रतिक बताते हुए महाविद्यालय के‌ छात्राध्यापकों को होली का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली जैसे पावन उत्सव को मनाने के पीछे बहुत बड़ा धार्मिक और सामाजिक सदभाव का जिता जागता उदाहरण है।कहा प्रकृति के सात रंगों का जीस तरह से हर मनुष्य से जुड़ाव व वास्ता है,उसी तरह रंगों का यह उत्सव समाज के लोगों को एक रंग में पीरो कर भाईचारे व सामाजिक समरूपता को संबल बनाये रखने का एक बहुत बड़ा संदेश देता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के‌ प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा ने सभी को होली की शुभकामना देते हुए सादगी के साथ इस उत्सव को मनाने की बात कहा। 

रंगोत्सव के उत्सव होली मिलन समारोह के अवसर पर कॉलेज के छात्राध्यापक/छात्राध्यापिकाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली के पारम्परिक गीत राधा के संग खेले होली ब्रृज में,जोगिरा सहित अन्य गीतों पर खुब नाचे गाए और झुमें। अंत में सभी एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामना दी महाविद्यालय के‌ सहायक प्राध्यापक सह जन संपर्क पदाधिकारी अभय मनोज के संचालन में आयोजित होली मिलन समारोह में महाविद्यालय के‌ बीएड विभागाध्यक्ष के विभागाध्यक्ष डॉ बसंत कुमार मिश्रा,प्राध्यापक प्रमुख डॉ प्रियंका पांडेय,डीएलएड विभागाध्यक्ष उमाशंकर सिंह,परीक्षा नियंत्रक सह नोडल अंशु कुमार गुप्ता,प्राध्यापक रंजय कुमार राजा,संतोष कुमार,अखिलेश कुमार,श्रीनिवास,विजय मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.