स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

सहरसा : दिव्य ज्योति सेन्ट्रल स्कूल तिरंगा चौक,संतनगर में शनिवार को विज्ञान दिवस के अवसर पर महान वैज्ञानिक डा सी वी रमण के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसका उद्देश्य बच्चों में विकास और विज्ञान के प्रति जवाबदेह बनाना और देश को आगे ले जाने में सहयोग करना माना जाता है। छात्र और छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई तरह के कला का बच्चों ने प्रदर्शन किया जैसे हाइड्रोलिक ब्रिज, कार्बन प्युरिफिकेशन, गणित पार्क, किडनी क्रियाकलाप, प्राकृतिक आपदा अलार्म,विद्युत घंटी,चन्द्रयान-3 जैसे कई तरह के कला का प्रदर्शन किया। जिसमें स्कूल के निदेशक रवि शंकर सिंह ने बच्चों को बहुत शुभकामनाएँ दी 'और आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया।उन्होने कहा कि विज्ञान विषय वतर्मान मे व्यापक स्वरूप में प्रतीत हो रहा है।कई सारे शिक्षक और शिक्षिकाओं ने कला पदर्शनी बनाने में सहयोग किया,दीपक सिंह प्राचार्य,अमित मजूमदार, मनीष कुमार,प्रभात झा,आदित्य राज,कौशल झा,शैलम सिंह आदि। यह प्रदर्शनी विज्ञान के प्रति जिज्ञासा एवं देश को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.