जामा मस्जिद मरकज सिटानाबाद में कराया गया इफ्तार पार्टी
सहरसा : जामा मस्जिद मरकज में नौजवान कमिटी कि जानिब से आज इफ्तार पार्टी करवाया गया. जिसमे मरकज मस्जिद के पंच वक्ता नमाजी एवं गाँव के और भी कई रोजेदारों ने हिस्सा लिया.सुबह सवेरे से ही तमाम नौजवानों ने तैयारी में व्यस्त नजर आए. वक्त इफ्तार के समय मुल्क और मिल्लत के लिए दुआ किया गया.वही रमजान महीने की बहुत सारी फजीलत बयान की गई, कहा गया की ये महिना सब्र और अल्लाह के ज़िक्र का महिना है. अल्लाह ताला इस महीने में सर्कस स्यातिन को कैद कर देते हैं और नेकी का अज्र को बढ़ा देते हैं.इस महीने में तमाम अहले इमान वालों को पूरी ईमानदारी से रोज़ा,नमाज़,तरावीह,सहरी ,इफ्तार, तिलावत करने की सआदत हासिल होती है.अल्लाह ताला तमाम रोजेदारों के रोज़ा को कबुल फरमाए और इसका बेहतरीन नेमुल बदल अता फरमाए. मौके पर जामा मस्जिद मरकज के इमाम हजरत मौलाना हिफजुर्रहमान साहब,मौलाना हाजी मिनतुल्लाह साहब,कारी अरशद सिवानी, हाफिज तबारक, हाफिज अब्दुर्रहमान, हाफिज तौसीफ, तामिरी कमिटी के सारे जिम्मेदार और नौजवानों मौजूद रहे. जिसमे शाहिद इकबाल, समाज सुधार कमिटी के अध्यक्ष यासिर अराफात,मीडिया प्रभारी अब्दुर्रहीम ,मास्टर मुदस्सिर,सद्दाम बारी,लकी शेख़, शम्स रजा खान, याकूब अली,हारून खान, नीलू भटनागर,नासिर उद्दीन,मास्टर चाँद,मस्टर इरशाद, मो० तूल्ला, मीनू,दानिश ,ताज आलम, शादाब आलम, नेमत, फैज, अम्मार, गोपी, महसर वगैहर मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.