जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना : 2027 के सफल संचालन हेतु तैयारी के संबंध में दी गई जानकारी
सहरसा : जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जनगणना : 2027 के सुचारु क्रियान्वयन हेतु की जा रही तैयारियों के संबंध में अवगत कराया गया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की जनगणना:2027 दो चरणों में सम्पन्न होगा।प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं द्वितीय चरण में वास्तविक जनगणना का कार्य होगा।जिसके सुचारु क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है।इस हेतु समेकित रूप से सोलह चार्ज पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।जिनके नेतृत्व में प्रखंड नगर परिषद,नगर पंचायत एवं नगर निगम में जनगणना कोषांग का गठन किया गया है,जो सभी निर्धारित कार्यों के समयबद्ध निष्पादन हेतु जवाबदेह होगा।उक्त अवसर पर जानकारी दी गई की जनगणना अधिकारियों,प्रगणकों,पर्यवेक्षकों एवं अन्य संबंधित कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु 02 मास्टर ट्रेनर एवं 68 फील्ड ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति की गई है।जनगणना:2027 संबंधित सभी कार्यों के सम्यक निर्वहन हेतु जिला स्तर पर जिला मतगणना कोषांग का गठन किया गया है,जिसके वरीय नोडल पदाधिकारी सह जिला जनगणना पदाधिकारी अपर समाहर्ता निशांत एवं वरीय उप समाहर्ता सुश्री सिमरन कुमारी अपर जिला मतगणना पदाधिकारी होंगे।आज आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला में क्रियान्वित परियोजनाओं यथा:बंगाली बाजार स्थित ROB की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति,तिलावे में क्रियान्वित उड़ाही कार्य,बायपास की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति,मत्स्यगंधा,उग्रतारा,मंडन मिश्र में संचालित विकासात्मक कार्य एवं भावी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।उक्त अवसर पर उन्होंने कहा की सभी के समन्वित प्रयास से जिला प्रशासन जिला के समेकित विकास हेतु प्रतिबद्ध है।आज आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार,अपर समाहर्ता निशांत,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,वरीय उप समाहर्ता सुश्री सिमरन कुमारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.