बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में दो प्रोजेक्ट पर काम करेगा नगर निगम : बैन प्रिया
सहरसा : विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को न्यू कालोनी स्थित श्रीराम सेकेंडरी स्कूल में स्कूली छात्र छात्राओ द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरनिगम महापौर बैन प्रिया,पूर्व प्राचार्य डा रेणु सिंह,ब्रज किशोर सिंह,प्राचार्य डी एन सिंह,डॉ सी के मिश्र, चिल्ड्रेन स्कूल एशोसियेशन के जिलाध्यक्ष मनोज मनोहर,विद्यालय संस्थापक शिवम कुमार सिंह, प्राचार्या दीपिका कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।तत्पश्चात सभी आगंतुक अतियों को पाग चादर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।वही सभी अतिथियों नें विज्ञान प्रदर्शनी का गहन अवलोकन किया।कार्यक्रम में बच्चों नें काफी उत्साह के साथ अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत कर व्याख्या किया।खासकर स्वाति शिवम द्वारा बनाया गया इको स्मार्ट एग्रीकल्चर जोन व शिफा रहमान के द्वारा केमिकल फैक्ट्री तथा रुद्र वाटर साइकिलिंग खास रहे है।इस मौके पर पूर्व प्राचार्या श्री मति सिंह ने कहा वर्तमान समय में विज्ञान का दायरा व्यापक व विराट स्वरूप प्रदान कर रहा है।जो काफी चुनौतीपूर्ण है लेकिन बच्चों नें अपने कल्पनाशीलता से बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बनाये गए है। वही नगर निगम महापौर बैन प्रिया ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा कचरा प्रबंधन एवं लाइट को ऑटोमेटिक बंद करने जैसी प्रोजेक्ट को नगर निगम में लागू किया जाएगा। बच्चों ने काफी बढ़ चढ़कर कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का में भाग लिया। इस मौके पर संस्थापक शिवम कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कला एवं विज्ञान क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के ऊपर शिक्षक व अभिभावक खास ध्यान दे रहे हैं जिसके कारण बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ विज्ञान एवं कला के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर अवधेश कुमार, डॉक्टर रुणम, समीर पाठक, बबलू कुमार, अजय कन्हैया, राशि, शिवांगी, सिमरन सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.