आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एडवांस कार्यशाला 23 से 28 फरवरी तक सफलतापूर्वक आयोजित

सहरसा : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एडवांस कार्यशाला का सफल आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत अनुदीप फाउंडेशन के विशेषज्ञों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एडवांस कार्यशाला 23 से 28 फरवरी तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग की उन्नत तकनीकों से अवगत कराना तथा उन्हें आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना था। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ राकेश कुमार एवं धर्मवीर कुमार द्वारा विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा विश्लेषण एवं इसके विभिन्न व्यावहारिक अनुप्रयोगों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया, जिससे छात्र-छात्राएं आधुनिक तकनीकों को समझने एवं उनके उपयोग में दक्ष बन सकें।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. मिथुन कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान समय की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उभरती हुई तकनीक है, जो भविष्य में रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल तथा अनुदीप फाउंडेशन के विशेषज्ञों का इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।इस कार्यशाला के सफल आयोजन में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल, संस्थान के व्याख्याताओं एवं अनुदीप फाउंडेशन की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.