राजकीय पॉलिटेक्निक में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन,35 अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट चयन
सहरसा : राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा में शनिवार को एक भव्य मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस मेगा जॉब ड्राइव का आयोजन संस्थान एवं अनुदीप फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें टाटा मोटर्स प्रा लिमिटेड,रैनडसाट टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा लिमिटेड,ऐश्वर्यन बुल्डकोन प्रा लिमिटेड,एफो रिजर्व प्रा लिमिटेड,स्पैक्ट्रम प्रा लिमिटेड तथा जीनियस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शामिल रहें। कार्यक्रम में कुल 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 130 अभ्यर्थियों का शॉर्टलिस्टिंग हुआ तथा 35 अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट चयन किया गया।कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की संख्या इस प्रकार रही।एफोरिजर्व द्वारा 25,टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा 3,एडिको द्वारा 15,स्पैक्ट्रम द्वारा 30, लर्नर द्वारा 20 तथा जीनियस द्वारा 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।संस्थान के प्राचार्य प्रो. मिथुन कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करना संस्थान की प्राथमिकता है।प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समन्वयक प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि उद्योगों के साथ सतत समन्वय एवं विद्यार्थियों के कौशल विकास के कारण ही इतने बड़े स्तर पर प्लेसमेंट संभव हो पाया है।कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुदीप फाउंडेशन की टीम सहित राकेश कुमार एवं अनिकेत कुमार का विशेष योगदान रहा।
यह मेगा प्लेसमेंट ड्राइव संस्थान की सामूहिक प्रतिबद्धता और टीमवर्क का परिणाम है। कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्य के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रयास, सभी व्याख्याताओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सक्रिय सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह उपलब्धि पूरे संस्थान परिवार के लिए गर्व का विषय है।राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा भविष्य में भी विद्यार्थियों के बेहतर रोजगार अवसरों हेतु ऐसे आयोजन करता
रहेगा।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.