एसडीपीओ की उपस्थिति में बख्तियारपुर थाना में शांति समिति की बैठक

 सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना परिसर में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित। बैठक में उपस्थित एसडीपीओ ने मौजूद लोगों से पूर्व की तरह आपसी भाईचारे के साथ पर्व बनाने की अपील की।उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से किसी भी तरह के अपवाह पर ध्यान नहीं देने व तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शराब पीकर उत्पाद मचाने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। वही सर्किल इंस्पेक्टर मु. शूजाउद्दीन व थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने कहा कि सामाजिक सौहार्द के माहौल में बाधा उत्पन्न करने वाले और असामाजिक तत्वों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने कहा कि डीजे बजाते जो भी व्यक्ति को पकड़ा जाएगा डीजे को जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना अध्यक्ष ने आदेश दिया है कि डीजे में अश्लील गाना बजाते हुए अगर वीडियो आता है तो ऐसी स्थिति में भी कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों व इंटरनेट मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। बैठक के समापन उपरांत पुलिस पदाधिकारी ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण होली संपन्न कराने की अपील की साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, दारोगा अमरजीत कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, दयानंद महतो के साथ साथ साथ नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की, राजद नेता अभय भगत, भाजपा नेता विजय कुमार उर्फ भाई भीएस, शमसाद आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डिंपल यादव, वार्ड पार्षद दुर्गेश कुमार, बेचन राम, निरोद सिंह लल्लू, दिनेश पासवान, मुखिया सफाद्दीन, पुनपुन यादव, अमित कुमार, मनोज गुप्ता, संजय पोद्दार, राहिल अंसारी, संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.