मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 75 वीं जयंती मनाई गई

सहरसा : जनता दल यूनाइटेड इकाई सहरसा के जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने अपने जिला कमिटी और वरिष्ठ साथियों के संग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार नीतीश कुमार  के 75 वी जन्म दिवस सराही पासवान टोला में संगठन के जिला निर्वाची पदाधिकारी श्दिनेश पासवान के आवासीय परिसर में समृद्धि दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर उनके 75 वर्ष के आयु के पूर्णता पर 75 दीप प्रज्ज्वलित कर नीतीश कुमार के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की गई।इस मौके पर मधेपुरा के  सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि समृद्धि के बीस साल में नीतीश कुमार ने राज्य के आधार भूत संरचना को तो मजबूत किया ही साथ ही उन्होंने सबका सम्मान और जीवन आसान का एक मिशाल कायम किए।इनके दूरदर्शी सोच से राज्य के विकास के साथ समाज का बहुत बड़ा भला हुआ है।लोगों को आज विकास और समृद्धि के प्रति रुचि बढ़ रही है।यही कारण है कि 2025 बिहार विधान सभा चुनाव में उनके नेतृत्व को प्रचंड बहुमत मिला।अब मुख्यमंत्री बहुत बड़ी जिम्मेदारी के साथ राज्य को विकसित राज्य के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं।पूर्व विधायक अरुण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार राज्य की आवश्यकता है।आज समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति भी कहता है कि नीतीश हैं तो निश्चिंत हैं।जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे दल के ही नेता नहीं हैं बल्कि सुचिता और समृद्धि के प्रणेता भी है।यही कारण है कि उनके द्वारा लोक  हित में किए गए कार्य को अन्य राज्य भी अनुशरण कर रहे हैं।

इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता आनंदी प्रसाद मेहता प्रो हरिनारायण यादव दिनेश पासवान महेंद्र शर्मा लोजपा  सोहन झा भरत राय सुशील यादव डॉ0 लुतफुल्लाह,मोहिउद्दीन राईन शैलेंद्र शेखर अक्षय झा, रणवीर यादव बिजेंद्र शर्मा,उपेंद्र सिंह कुशवाहा कैलाश शाह विनोद कुमार मंडल दिलीप शाह राजेंदर साह निशा पांडे रेनू झा सीमा गुप्ता वार्ड पार्षद अनुप्रिया यादव गणेश शर्मा,ललन यादव बिपिन गुप्ता, कैलाश प्रसाद साह प्रहलाद रमन राजेश रमन कुश मोदी,संजीव सिंह,अभिषेक रिक्की उर्फ बाबू एवं अधिक से अधिक संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.