लोजपा प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन

सहरसा : लोजपा प्रदेश महासचिव पूजा चौधरी के नेतृत्व में अभिनव विवाह भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिला शक्ति नें होली पर्व मनाये जाने की महता एवं परम्परा पर प्रकाश डाला।साथ ही भक्त प्रह्लाद एवं होलिका की कथा वाचन कर होली की खुशी व्यक्त कर जमकर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।पूजा चौधरी ने कहा कि इस बार इको फ्रेंडली होली मनाने के लिए रसायनिक रंग का उपयोग नही करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकी कुमारी ने कहा होली पर्व समाजिक समरसता का पर्व है।इसे खुशी पूर्वक मिल जूलकर मनायें।वही अन्य सदस्यो मेंभाजपा युक्ति प्रमुख ज्योति,अदिति राज,भाजपा कार्य समिति सदस्य बबली भगत,भाजपा जिला मंत्री रीना कुमारी,भाजपा कार्य समिति सदस्य कंचन शर्मा,भाजपा युवा मोर्चा  मंत्री विद्या सिंह राठौड़,लोजपा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा रानी,चुलबुली यादव,रिंकी कुमारी,पूजा कुमारी,निशा कुमारी,रेखा भगत,पूजा भगत,रेनू भगत,निशा,रिका चौधरी,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर गुड़िया कुमारी,नैंसी कुमारी,पल्लवी कुमारी,राधा ठाकुर,निशा कुमारी एवं सैकड़ो की संख्या में महिलाएं होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुई।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.