एनसीसी कैडेट्स दे रहे राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी का संदेश : बी सत्यानारयण
सहरसा : 17 बिहार बटालियन एन सी सी सहरसा द्वारा आयोजित दस दिवसीय युवा आपदा मित्र शिविर में आये एनसीसी कैडेटों के द्वारा समापन के पूर्व संध्या शिविर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सह प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसमें कैडेटों ने लोकनृत्य,देशभक्ति गीत और 'विविधता में एकता' को दर्शाती प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों में रंगारंग नृत्य और नाटकों के माध्यम से देश की समृद्ध संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल बी सत्यनारायण ने कहा इन सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से कैडेटों में राष्ट्रीय एकताभाईचारे और टीम भावना को बढ़ावा दिया जाता है।उनहोंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने न केवल अपनी प्रतिभा दिखाई बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी का संदेश भी दिया।इस कार्यक्रम में मेजर डॉ गौतम कुमार,एसएम मो.रकीब, बीएचएम शिवा सहित अन्य मौजूद थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.