द ग्रीन प्लेनेट स्कूल में धूमधाम से मनाई गई होली

सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पुरानी स्टेट बैंक गली के समीप स्थित द ग्रीन प्लेनेट स्कूल में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.इस अवसर पर बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर हैप्पी होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं तथा आकर्षक रंगोलियां भी बनाई गईं.कार्यक्रम के दौरान होली गीतों पर बच्चों ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर हो उठा. विद्यालय के मैनेजमेंट हेड सुमित गुप्ता ने कहा कि होली सुख-समृद्धि के साथ बदलाव और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है.यह पर्व हमें सिखाता है कि बीते दुखों को भुलाकर जीवन में नई शुरुआत करनी चाहिए और जो बीत गया उस पर समय व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए.इस मौके पर नेहा, नितिका, सीरत, अनु, ज्योति, सोनी, पूजा, आसिया, काशिया, गुंजन, शमा, सुधांशु सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.