भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह

सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के कला भवन के समीप सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष रमेश कुमार गुड्डू ने की। समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत आपसी मिलन और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर की गई। उपस्थित लोगों ने होली के पारंपरिक गीतों पर आनंद उठाया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रमेश कुमार गुड्डू ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता का पर्व है। हमें इस त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं। अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर अरविंद कुमार, बूटन मिस्त्री, मुकेश यादव, अमित केशरवानी, रेखा देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष, लूसी देवी, हेमा देवी, विजय शर्मा , प्रमोद यादव , प्रेम चौधरी, बेचन साह, विकास साह सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.