कोशी चैंबर ऑफ कॉमर्स का स्थापना दिवस सह होली मिलन समारोह आयोजित
सहरसा : कोशी चैंबर ऑफ कॉमर्स, सहरसा का पाँचवाँ वार्षिक उत्सव सोमवार को अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी डॉ कुमार आशीष,विशिष्ट अतिथि के रूप में डीजीसी गौरव कुमार तथा जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर दद्दन कुमार एवं पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष दत्ता,प्रांतीय मारवाड़ी उपाध्यक्ष अमर दहलान,प्रसिद्ध सर्जन डॉ.अजय सिंह,डॉ आई डी सिंह,डॉ रंजेश सिंह,डॉ रजनीश रंजन,डॉ पी भास्कर,डॉ एच आर ठाकुर,डॉ विजय शंकर,डॉ वेणु गोपाल,डॉ ओम प्रकाश,डॉ रवीन्द्र शर्मा,डॉ गिरिजा शंकर,डॉ रवींद्र कुमार किंटू,डॉ रंजेश डॉ अंकुर चान्द,डॉ मेघा दत्ता,रूपेश कुमार,आशीष टिंकू,रोशन सिंह धोनी,कुमार श्वेतांबर,पंकज कुमार,मनीष खेमका सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए किलकारी के बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायकों द्वारा चयनित तीन बच्चों को उत्कृष्ट चित्रांकन के लिए पुरस्कृत किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।इसके अतिरिक्त रोहित झा एवं उनकी संस्था द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक एवं सराहनीय रहा, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।चैंबर के अध्यक्ष अर्जुन दहलान ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में व्यापारिक एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं क्षेत्रीय विकास में चैंबर की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में चैंबर के महासचिव विवेक विशाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, सदस्यों, प्रतिभागियों, बच्चों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज, व्यापार एवं संस्कृति के बीच समन्वय स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने इसे अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन बताया।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.