आपसी प्रेम व सौहार्द्र का प्रतीक है रंग अबीर-गुलाल की होली : सोहन झा

सहरसा : कोसी युवा संगठन के तत्वाधान में नगर निगम वार्ड संख्या एक नारायणपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता निशांत कुमार ने की।मिलन समारोह में संगठन के संस्थापक सहरसा के क्रांतिकारी नेता ओवरब्रिज मैन सोहन झा भी मिलन समारोह मे शामिल हुए। उपस्थित संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की खुशियां आपस में बांटी।और सभी कार्यकर्ता एक दूसरे से गले मिलकर आपसी भाईचारगी स्थापित कर साफ सुथरी और ग्रीन होली मनाने की अपील की। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते ओवरब्रिज मैन सोहन झा ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं आपसी मिलन और बेहतर सद्भाव का पर्व है।उन्होंने कहाँ की दिवाली के बाद इसे देश का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार होली को माना जाता है। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव माना जाता है। यह त्योहार उर्वरता, रंगों और प्रेम का भी प्रतीक है।मिलन समारोह की अध्यक्षता कर रहे निशांत कुमार ने कहाँ की दिवाली के बाद होली पर्व हमारे देश का दूसरा सबसे बड़ा पर्व है ये सिर्फ रंगो का त्योहार नहीं ये होली आपसी प्रेम,भाईचारा एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मौके पर नीरज राय,बाल कृष्ण यादव,अजय राय,रिंकू पंडित,शंकर यादव, सूरज पासवान,अजय पासवान,चंदन कुमार,सनोज कुमार,दिलीफ यादव,सुशील कुमार,अमित राम, सुदीप पासवान,सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.