नवहट्टा में 08 मार्च को भाजपा मंडल कार्यशाला का आयोजन होगा

सहरसा : आगामी 8 मार्च को नवहट्टा में आयोजित होने वाली भाजपा मंडल कार्यशाला को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को बलवा में पंकज पाठक के आवास पर मंडल अध्यक्ष कृष्णा साह की अध्यक्षता व पंकज पाठक के संचालन में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, बैजनाथ सहनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मन्नू रिस्की, जिलामंत्री पंकज पाठक, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, वरिष्ठ नेता हीरेन्द्र मिश्र हीरा, महामंत्री रंजीत यादव, अरुण महतो, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध साह, उपाध्यक्ष परमेश्वर झा,आमिया ठाकुर  सहित मंडल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यह तय हुआ कि 8 मार्च को नवहट्टा पश्चिमी 14 मार्च को सत्तर कटैया और 21 मार्च को नवहट्टा पूर्वी का कार्यशाला कराया जाएगा।बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला की तैयारी, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की। उपस्थित नेताओं ने कहा कि मंडल कार्यशाला संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों और आगामी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की ताकत से ही मजबूत होता है,इसलिए सभी कार्यकर्ता समय पर कार्यशाला में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने तथा सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे और सभी ने 8 मार्च को होने वाली मंडल कार्यशाला को सफल बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.