सबका सम्मान-जीवन आसान अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम आयोजित
सहरसा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अंतर्गत जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आम नागरिक से संवाद कार्यक्रम के दौरान समेकित रूप से कुल पैंतीस आवेदनों के संदर्भ में सुनवाई की गई,एवं संबंधित कार्यालयों को प्राप्त आवेदनों के सम्यक निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया है।सुनवाई क्रम में बिहरा निवासी गणेश प्रसाद साह ने आवासीय भूमि अतिक्रमित किए जाने से संबंधित आवेदन दिया,जिसके निवारण हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता,सहरसा को निर्देश दिया गया है। नुनूलाल यादव,ग्राम: हसोलिया कनेरिया निवासी ने पुत्र के द्वारा प्रताड़ित किए जाने के संबंध में अवगत कराया,मामले के नियमानुकूल सम्यक निवारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी,सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सदर को निर्देश दिया गया है।बैजनाथ यादव ,सिमराहा,सहरसा निवासी ने दाखिल खारिज लंबित रहने से संबंधित आवेदन दिया,जिसके निवारण हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता,सहरसा को निर्देशित किया गया है।डोली कुमारी,भरौली सोनवर्षा कचहरी निवासी से प्राप्त आवेदन के निवारण हेतु सामान्य शाखा को निर्देशित किया गया है।उक्त वर्णित व्यवस्था अंतर्गत सभी कार्यालयों में आम नागरिक से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की गई है।आज आयोजित जनता दरबार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, अपर समाहर्ता (वि०जांच) गणेश कुमार सहित,प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.