नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया : साजन शर्मा

सहरसा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य सभा में जाने का फैसला और बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की बात पर भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा की नितिश कुमार का कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा और बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया। उन्होंने अपने शासन काल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया। उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया। इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए बेदाग रहना ये साधारण बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवन चरित्र में कहीं कोई दाग नहीं लगा ना ही कोई भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। वही श्री कुमार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का न्याय के साथ विकास किया जो सदैव स्मरण रहेगा। बिहार का बच्चा-बच्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रति कृतज्ञ रहेगा।उन्होंने बिहार को विकसित बनाने के लिए आधारभूत संरचना के साथ-साथ बिजली सड़क पानी शिक्षा स्वास्थ्य के साथ-साथ विधि व्यवस्था को भी उन्होंने चुस्त दुरुस्त बनाए जिसके कारण उनका कार्यकाल सदैव स्मरणीय रहेगा।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.