जगतगुरु स्वामी आगमानंद जी महाराज का आशीर्वाद,सहरसा में होगा गुरु व्यास पूर्णिमा महोत्सव

सहरसा : कोसी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध श्मशानी काली सिद्धपीठ नगरह में गुरुवार को उत्सव समिति, सहरसा के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचकर जगतगुरु स्वामी आगमानंद जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरुदेव ने स्नेहपूर्वक सहरसा में गुरु व्यास पूर्णिमा महोत्सव मनाने की स्वीकृति प्रदान की।नगरह का यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र में आस्था और साधना का प्रमुख केंद्र माना जाता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां मां काली की जागृत मूर्ति स्वयं अंकुरित होकर प्रकट हुई थी। कोसी के किनारे बसे इस सिद्धपीठ का वातावरण साधकों और भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण माना जाता है।स्थानीय लोगों के अनुसार रात के गहरे सन्नाटे में मंदिर परिसर में कभी-कभी घंटी, शंख, डमरू की ध्वनी की गूंज सुनाई देती है, जिसे भक्त मां की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक मानते हैं। यहां मां काली की पूजा सामान्य परंपरा से नहीं बल्कि प्राचीन तांत्रिक विधियों के अनुसार की जाती है, जिसके कारण यह स्थल साधकों के बीच विशेष महत्व रखता है।नगरह पहुंचने पर उत्सव समिति के सदस्यों ने सर्वप्रथम मां काली मंदिर में श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी सदस्य गुरुदेव भगवान की पूज्य माता जी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।इसके उपरांत जब प्रतिनिधि मंडल गुरुदेव के समक्ष पहुंचा तो प्रभु गुरुदेव भगवान ने स्नेह और कृपा से अभिभूत करते हुए बिना किसी औपचारिक निवेदन के ही सहरसा में गुरु व्यास पूर्णिमा महोत्सव आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी। गुरुदेव की इस कृपा से उत्साहित समिति के सदस्यों ने उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।समिति के सदस्यों ने कहा कि सहरसा वासियों के लिए यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि प्रभु के अवतरण दिवस की घोषणा से पूर्व ही गुरुदेव से मिलने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। गुरुदेव के आशीर्वाद से सहरसा में गुरु व्यास पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य रूप से मनाया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल में संजय कुमार राणा,रामकुमार सिंह, सेम्पू सिंह, गुड्डू तिवारी,पंडित मनमोहन झा, ज्योति कुमार सिंह, गुंजेश कुमार सिंह, अमर किशोर पोद्दार, कामिनी सिंह, अजीत कुमार प्रियतम, अनु सिंह, चुन्ना सिंह, सुभाष सिंह, पंकज झा, भानू प्रताप, विकास कुमार पिंकू, गोविंद माधव, टिप्पू सिंह और शौर्य तिवारी सहित कई सदस्य शामिल थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.