ट्री कटिंग एवं मरम्मति कार्य को लेकर रविवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सहरसा : पुराना पावर सब स्टेशन 33/11 शक्ति उपकेंद्र सहरसा से निकलने वाले कलेक्ट्रेट फीडर में ट्री कार्टिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण  रविवार को सुबह 09 बजे से 12.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही विद्युत शक्ति उपकेन्द्र 33/11 के भी नया बाजार से निकलने वाली फीडर नया बाजार और नरियार तक उक्त फीडर में स्विच लगाने हेतु कार्य किया जाना है। इसलिए सुबह 10.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता सहरसा शहरी ने उपभोक्ताओ से आग्रह किय है कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से पहले ही बिजली संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लेंगे। मरम्मति के दौरान तकनीकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया गया है। इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सुझाव दिया है कि आवश्यक घरेलू और व्यावसायिक कार्य निर्धारित समय से पहले ही निपटा लें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस रखरखाव कार्य का उद्देश्य लाइन व उपकरणों की कार्य क्षमता को दुरुस्त रखना है। ताकि निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.