26 जुलाई तक मत्स्यगंधा सौंदर्यीकरण के तहत सड़क बिजली लाइट एवं बत्ती का काम पूरा होगा

सहरसा : मत्स्यगंधा झील पर्यटन स्थल बनने से अब देश विदेश के लोगों एवं पर्यटकों के लिए यह स्थल आकर्षण का केंद्र बनेगा।ज्ञात हो कि सहरसा में बिहार का दूसरा ग्लासब्रिज 98 करोड की लागत से बनने जा रहा है।जिसका तेजी से निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।स्थल पर निर्माण कार्य करवा रहे आद्या राज डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड पटना के इंजीनियर ने बताया कि 26 जुलाई तक एक्सपीरियंस सेंटर,10 शोबेयनिर्स शॉप, फूड कोर्ट,अर्बन हार्ट मे 15 दुकान एवं 350 मीटर  सीढ़ी घाट एवं बीच तालाब में फव्वारा एवं साउंड सिस्टम के साथ-साथ सौंदर्य करण के तहत सड़क बिजली लाइट एवं बत्ती का काम पूरा कर लिया जाएगा। किंतु झील के अंदर बनने वाले ग्लास ब्रिज के लिए अभी तक मामला प्रक्रियाधीन है।यह आधुनिक और आकर्षक ग्लास ब्रिज न केवल सहरसा शहर के विकास को नई दिशा देगा, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण आकर्षण स्थल साबित होगा। इलाके में बन रहे इस ग्लास ब्रिज की खासियत कोसी क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा।वही मत्स्यगंधा झील में बनने वाले ग्लास ब्रिज प्रोजेक्ट में पर्यटकों के लिए गोलाकार ग्लास ब्रिज, संगीतमय फव्वारा, लाइट और साउंड शो, फूड कोर्ट, सेल्फी पॉइंट, पार्किंग और शौचालय जैसी कई आधुनिक सुविधाएं रहेंगी।यह झील के ऊपर पानी पर चलने का अनुभव देगा।वही संगीतमय फव्वारा और लाइट एंड साउंड शो के मनोरंजन के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इसके साथ सेल्फी पॉइंट पर्यटक अपनी यादों को संजोने के लिए इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वही फूड कोर्ट पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का अनुभव करने के बनाया जाएगा। झील के चारों ओर 350 मीटर लंबा घाट बनेगा, जिससे लोग झील का आनंद ले सकें।साथ ही पार्किंग की भी सुविधा होगी।यह ब्रिज न सिर्फ शहर की खूबसूरती बढ़ाएगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी नया मनोरंजन स्थल प्रदान करेगा, इससे न केवल स्थानीय लोग, बल्कि दूर-दराज से आने वाले पर्यटक भी इस प्राकृतिक सौदर्य और नए निर्माण का आनंद लेंगें। पर्यटन बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।कोशी इलाके में बनने वाले ग्लास ब्रिज से जुड़ी योजना स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार की प्राथमिकता को भी दर्शाती है।राज्य सरकार ने इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। इसका निर्माण जल्द पूरा करने के लिए काम जोरों से जारी है।यह गिलास ब्रिज पर्यटकों के लिए तो आकर्षण का केंद्र होगा ही, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा, इसके निर्माण से जुड़े काम में मजदूरी, सेवा क्षेत्र, पर्यटन से जुड़े व्यवसाय और परिवहन सैक्टर में वृद्धि होगी। इसलिए यह परियोजना सामाजिक और आर्थिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.