पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित
सहरसा : भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय स्तर पर संपूर्ण देश में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में शनिवार को सहरसा नगर मंडल पुर्वी द्वारा अभिनव विवाह भवन में नगर मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि शेखर झा सम्राट, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, मनोज यादव, प्रशिक्षण प्रभारी विजय बसंत ने संयुक्त रूप से की।जिसमें राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम गायन से कार्यशाला प्रारंभ हुआ। उद्घाटन भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने केन्द्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों पर चर्चा की।साथ ही मदन प्रसाद चौधरी ने जनसंघ से भाजपा तक की विकास यात्रा पर भाजपा के इतिहास विकास पर चर्चा की। जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह ने भाजपा के वैचारिक पक्ष को रखते हुए एकात्म मानववाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पंचनिषठा लक्ष्य और अंतोदय से विकसित भारत के संकल्प की चर्चा की।वही अन्य गतिविधि में शामिल विषय भाजपा की कार्यपद्धति, सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप, बुथ प्रबंधन कुल सात विषयों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।जिसमें जिला मंत्री कुमार गौरव,प्रवक्ता अभिनंदन कुशवाहा, जिला कार्यसमिति सदस्य ब्रज किशोर झा पप्पन ने विषय पर परिचर्चा की। इस अवसर पर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगामनी देवी, सजनी देवी,मीना सिंह,नगर पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष आशिष कुमार गुप्ता,संजय साह,प्रदीप झा, रणविजय यादव,प्रभाष झा,सुरज कुमार मिश्रा, अखिलेश पांडेय,अवधेश राम, राकेश गुप्ता, पप्पु ठाकुर,अरूण जायसवाल,छोटु प्रजापति ने आगत अतिथियों का अंग वस्त्र से सवागत व सम्मान किया।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.