महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे नीतीश कुमार : ज्योतिराज

सहरसा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवती प्रमुख ज्योतिराज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा जाने पर अपनी अपनी शुभकामना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं की आवाज पर बिहार में शराबबंदी लागू करवाया। जिसके कारण महिलाएं अब सुख शांतिपूर्वक जीवन जापान कर रही है। वहीं कई परिवार उजड़ने से बच गया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए जीविका समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें समृद्ध बनाने का कार्य सराहनीय रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सड़क बिजली पानी बालिका प्रोत्साहन साइकिल योजना पोशाक योजना मिडिल योजना शिक्षण संस्थानों में निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाया जो पूरे भारत के लिए उदाहरण प्रस्तुत हुआ है। श्रीमती ज्योतिराज ने कहा कि देश के उच्च सदन में भी नीतीश कुमार द्वारा अपने अनुभव एवं कार्य कुशलता के आधार पर देश हित में कई कार्य करेंगें।उन्होंने कहा की बिहार में नई सरकार भी उनकी योजनाओं को सुचारू रूप से लागू कर ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। जिससे सुशासन की सरकार में महिलाएं निर्भीक में रूप से आगे बढ़े और सशक्त हो। नीतिश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री ही नहीं बिहार के हर एक गरीब बच्चे की सहारा थे।जिन्होंने महिला ओर लड़की के लिए वो भविष्य थे। बिहार में हर महिला के हाथ पावर थी।आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ रही है। वो नीतीश कुमार की ही देन है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.