नवहट्टा पश्चिमी में भाजपा मंडल कार्यशाला सम्पन्न,पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान पर विशेष चर्चा
सहरसा : देवनवन शिव मंदिर के समीप नवहट्टा पश्चिमी मंडल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने,पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव,जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, बी.एन.सहनी,प्रदेश नेता हीरेन्द्र मिश्र ‘हीरा’,जिला प्रवक्ता सह मंडल प्रभारी अभिषेक पांडेय तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मन्नू रिस्की सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण साह ने की।कार्यशाला को संबोधित कर वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा,कार्यपद्धति और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद की विचारधारा ही भाजपा की कार्यशैली की मूल प्रेरणा है। जिसका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाना है। नेताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन देश का सबसे मजबूत संगठन है। जिसकी असली शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना चाहिए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार जनता के बीच सक्रिय रहें तथा आने वाले कार्यक्रमों और अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ती है। इस अवसर पर जिला मंत्री गौरव सिंह,मंडल महामंत्री रंजीत यादव,नवरत्न कुमार,श्रीकृष्ण झा,गौरव सिंह,महिला अध्यक्ष रिया गुप्ता,परमेश्वर झा,अशोक मुखिया,अरूण कुमार महतो,राजकुमार साह, सुभेष कुमार सुमन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यशाला के अंत में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.