बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई का सिलसिला जारी

सहरसा : जनता दल यू सहरसा के जिला मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर लुतफुल्लाह ने बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष को लगातार तीसरी बार इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समस्त जदयू सहरसा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा,ललन शर्राफ,चंदन सिंह,संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी सभी का हृदय तल से आभार व्यक्त एवं कोटि-कोटि बधाई।जिला प्रवक्ता ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त अधिक मजबूत होगा तथा बिहार में विकास,सामाजिक न्याय और सुशासन की दिशा में पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।सहरसा की समस्त जनता दल यू के सम्मानित नेतागण कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है।उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है।मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है। उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन को काफी धारदार तथा मजबूती प्रदान करेंगे।ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ्य, सफल और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदान करने की शक्ति दे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.