अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया

सहरसा : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा के राष्ट्रीय व्यापी आह्वान पर सीपीएम कार्यालय शारदा नगर बटराहा में एडवा का झंडोत्तोलन जिला सचिव अनिता देवी द्वारा किया गया।एडवा नेत्री अनिता देवी ने कहा सरकार के द्वारा सुनियोजित तरीके से महिलाओं के अधिकारों पर हमला हों रहें हैं देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर नफरत की बीज बो रही है। नौजवान सभा जिला कुलानन्द कुमार ने कहा आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों को शुद्ध पानी तक नसीब नहीं होता है।भाजपा सरकार मनुवादी एजेंडा को धीरे-धीरे लागू कर रहे हैं। यूजीसी बिल को लागू करने की मांग किया। उपस्थित एडवा सीटू डीवाईएफआई से जुड़े नेता और कार्यकर्ता ने संबोधित किया। उपस्थित एडवा के प्रियांशु कुमारी संजना कुमारी,कुसमी देवी,चन्द्र काला देवी,रीना देवी, डीवाईएफआई जिला सचिव कुलानन्द कुमार,सीटू नेता नसीमुद्दीन मनोज शर्मा,डोमी पासवान,दुखी शर्मा, दिलीप शर्मा,बबलू दास,मो असलम, रमेश शर्मा, मो सलाम,मो इस्माईल आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.