अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

सहरसा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय हटिया गाछी स्थित सहरसा पब्लिक स्कूल में बच्चियों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।साथ ही इस अवसर पर प्रत्येक वर्ग में छात्राओं का निःशुल्क नामांकन लिया गया। कार्यक्रम में बच्चियां विभिन्न रूपों और परिधानों में उपस्थित होकर सबका मन मोह लिया।बच्चियों ने इस अवसर पर प्रमुख हस्तियों सरोजनी नायडू, रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, सुषमा स्वराज, जय ललिता, लता मंगेशकर आदि को नमन करते हुए कहा कि इन्होंने राजनीति,विज्ञान, समाज सुधार, संगीत आदि में अपना अनुकरणीय योगदान दिया। वर्तमान में द्रौपदी मुर्मू, प्रतिभा पाटिल सायना नेहवाल, सानिया मिर्जा आशा भोंसले , हरमनप्रीत कौरआदि अनेकों महिलाएं देश का नाम गौरवान्वित कर रही हैं।इस अवसर पर पर प्राचार्य अवनीश कुमार वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला दिवस की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह एक तारीख नहीं बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है।यह दिन नारी सशक्तिकरण,समानता और अधिकारों के लड़ाई का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यालय की शिक्षिकाओं शालू तोमर ओए मुस्कान कुमारी को एक्टिव टीचर् के लिए मोमेंटो प्रदान किया गया।साथ ही शेष शिक्षिकाएं मुस्कान, पूनम,रानी सहित कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चियों को मेडल प्रदान किया गया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.