बाबा मटेश्वरधाम परिसर में 1500 वर्ष पुरानी गणेश भगवान की मूर्ति मिली,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सहरसा : डाक्टर अनंताशुतोष द्विवेदी महानिदेशक हेरीटेज सोसायटी के अनुसार उक्त प्रतिमा नवीं शताब्दी का प्रतीत होता है.अभी खेत कोरने के क्रम में निकला है.मटेश्वर धाम में 1500 वर्ष पुरानी गणेश भगवान की प्रतिमा मिलीं.पाल कालीन गणेश जी की मूर्ति डाक्टर अनंताशुतोष द्विवेदी महानिदेशक हेरीटेज सोसायटी के अनुसार नवीं शताब्दी का है.जिले के कांठो-बलवाहाट स्थित अतिप्राचीन बाबा मटेश्वर धाम मंदिर से लगभग सौ मीटर पूरब के शिवगंगा के इर्द-गिर्द सीताराम यादव के पुत्र रंधीर यादव के खेत में यह गणेश भगवान की अतिप्राचीन मूर्ति मिली.बाबा मटेश्वर धाम कांवड़िया संघ के संस्थापक मुन्ना भगत ने दूरभाष पर इसकी सूचना पुरातत्व विभाग भारत सरकार के पूर्व निदेशक रह चुके डॉ फनीकांत मिश्र व हेरिटेज सोसायटी के महानिदेशक डॉ आशुतोषानंद द्विवेदी को दी.पुरातत्वविदों ने बताया कि यह प्राचीन काले पत्थर के चमकीले मूर्ति आठवीं नौवीं शताब्दी का पालकालीन प्रतीत हो रहा है.अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय ने बताया की बाबा मटेश्वर धाम मंदिर काफी अतिप्राचीन स्थल है पुरातत्व विभाग व पर्यटन विभाग की ओर से अतिप्राचीन धरोहर बाबा मटेश्वर धाम मंदिर को संरक्षित करवाने के दिशा में हमलोग हरसंभव पहल करेंगे. मुन्ना भगत ने बताया कि बाबा मटेश्वर धाम मंदिर ऐतिहासिक और अतिप्राचीन धरोहर है.बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में लगातार मिल रही अतिप्राचीन मूर्तियां अपने प्राचीनता का प्रमाण मिलने के बावजूद भी पुरातत्व विभाग और पर्यटन विभाग अब तक इस धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में उदासीन हैं.मंदिर के इर्द-गिर्द में मूर्ति मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है.ग्रामीण जगधर यादव,अनिल यादव,शिवेंद्र पौदार, रामोतार यादव,कृष्ण कन्हैया सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.