बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम
सहरसा : बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा पटना के आह्वान पर बुधवार को स्टेडियम के पास जिला पदाधिकारी के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन एवं एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरतलब हो कि अपनी मांगो को लेकर राज्य भर के राजस्व कर्मचारी पिछले एक महीने से हड़ताल पर हैं परन्तु विभाग के अड़ियल रवैया और उदासीनता के कारण अभी तक कोई सफल वार्ता संघ से नहीं हो पाई है। मुख्य मांगों में सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी को गृह जिला में पदस्थापन, राजस्व कर्मचारियों का वेतन ग्रेडपे 2800 यानि लेवल 5, क्षेत्र भ्रमण हेतु ईंधन आपूर्ति सहित मोटरसाईकिल उपलब्ध कराया जाए, सभी राजस्व कर्मचारियों को एक हल्का,पंचायत का ही प्रभार आवंटित करने, कार्य अवधि 10 AM से 5 PM का ही अनुपालन करने, रविवार या अन्य राजपत्रित अवकाश में राज्यपाल के आदेश के विरूद्ध कार्य लेने,एसीपी एमएसीपी व सेवा सम्पुष्टि करने के संबंध में, राजस्व कार्यों के निष्पादन हेतु आवश्यक उपकरण यथा मॉडेम, डोंगल, मासिक रिचार्ज (लैपटॉप प्राप्त कराये गये तिथि से जोड़कर) तत्काल उपलब्ध कराया जाए और हर महीने समय पर रीचार्ज की व्यवस्था की जाए।
विदित हो कि राजस्व कर्मचारियों संघ के द्वारा अपनी मांगो को लेकर विगत वर्ष भी आन्दोलन किया गया था, तत्पश्चात दिनांक 02-06-2025 को संघ के प्रतिनिधियों एवं राजस्व विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के साथ समझौता हुआ और मांगो को लेकर सहमती भी बनी, पुनः अन्तर्विभागीय समन्वय के बिंदुओं पर तत्कालीन मुख्य सचिव, बिहार अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में दिनांक 04-07-2025 को अन्य विभाग के पदाधाकरियो के साथ बैठक की गयी एवं संघ के प्रतिनिधियों से किये गए वार्ता समझौता को लागू करने का भरोशा दिया गया, उक्त दोनों बैठक की कार्यवाही का लिखित पत्र उपलब्ध है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वर्तमान प्रधान सचिव के द्वारा पिछले वर्ष के समझौता वार्ता एवं मुख्य सचिव, बिहार द्वारा दिया गया लिखित आश्वासन को एक कागज का टुकड़ा कहकर मांगो को मानने और लागू करने से इंकार कर दिया गया।फलस्वरूप पुरे राज्य भर के राजस्व कर्मचारी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं और विगत एक महीने से लगातार हड़ताल पर बने हुए हैं। धरना को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार, बिहार राज्य भुमि सुधार जिला शाखा, सहरसा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार झा, जिला मंत्री श्रवण कुमार, महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, समाहरणालय संघ के अध्यक्ष रमण कुमार, एवं जिला मंत्री-समरेन्द्र कुमार, एवं सूरज कुमार, उप मुख्य संरक्षक शशि भूषण सिंह, मानद सदस्य रामनाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष चितेन्द्र नारायण, जवाहर मुखिया, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सहायक जिला मंत्री शिवपूजन कुमार संयुक्त जिला मंत्री अमित कुमार श्वेता श्री, संघर्ष मंत्री मनीष कुमार, संघर्ष अध्यक्ष कौशल कुमार आदित्य, कार्यालय मंत्री पिंटू कुमार रजक, मिडिया प्रभारी रघुवर प्रसाद, अनुमण्डल सदर मंत्री विनय कुमार, अनुमण्डल सदर मंत्री सत्येन्द्र कुमार, अनुमण्डल सिमरी बख्तियारपुर अध्यक्ष संतोष कुमार, अनुमण्डल सिमरी बख्तियारपुर मंत्री वरूण कुमार, अंचल कहरा अध्यक्ष मणिकान्त पाल, अंचल कहरा मंत्री उदय कुमार, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, राजीव रंजन, कमलेश कुमार, रंधीर कुमार,प्रेम राज, राजकिशोर कुमार, अली राजा, बीरेन्द्र कुमार,दीपक कुमार, बिटेश्वर प्रसाद, अनुपम कुमार,झुन्नू कुमार, गौतम कुमार चौधरी, संदीप कुमार साह,पुष्कर कुमार, बीरबल कुमार साह के साथ दसों अंचल के राजस्व कर्मचारी धरना कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.