समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री का सहरसा आगमन,जीविका स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र
सहरसा : समृद्धि यात्रा के क्रम में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शुक्रवार को सहरसा पहुंचे । सहरसा के शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया ।इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने जीविका द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी भ्रमण किया और वहां उपस्थित जीविका दीदियों से संवाद किया । जीविका स्टॉल पर सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार कर रही जीविका दीदियों की गतिविधियों को मॉडल एवं जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था । इसमें कृषि, पशुपालन, गैर-कृषि सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने जीविका से लाभान्वित महिलाओं से उनके द्वारा शुरू किए गए व्यवसायों की जानकारी ली और कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने जीविका एवं जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।समृद्धि यात्रा के दौरान जीविका से संबद्ध उत्पादक समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी माननीय मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की । कार्यक्रम के दौरान सहरसा जिले के मेंटर श्री गिरीश कुमार तथा राज्य परियोजना प्रबंधक श्री समीर कुमार द्वारा जीविका टीम का मार्गदर्शन किया गया । वहीं डीपीएम श्री श्लोक कुमार ने जीविका दीदियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया ।इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जीविका दीदियों को 133 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया गया । साथ ही जीविका दीदियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री को उनका तैलीय चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के दौरान जीविका स्टॉल पर डीपीएम श्री श्लोक कुमार, सुधा दास, राकेश रंजन, प्रेम शंकर, प्रवीन कुमार, विक्रमादित्य चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.