महिला शिक्षिका को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने किया सम्मानित
सहरसा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पटना में समापन समारोह आयोजित किया गया।जिसमें जिले की शिक्षिका प्रबंधन नेटवर्क संयोजिका अंजना सिंह, डॉक्टर स्नेहा कुमारी, रेनू लता, अनु कुमारी, भारती कुमारी, पुनीता कुमारी,संजना सिंह, सादिया जफर एवं कल्पना कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर सम्मानित किया गया।वही इंटरनेशनल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के बिहार प्रेसिडेंट अंजना सिंह ने सम्मानित शिक्षिकाओं को संघ के अध्यक्ष जय राम शर्मा, महासचिव दिनेश सिंह, अभय सिंह, उमेश सिंह,चौबे जी, रंजन सिंह एवं पवन प्रतापी के साथ मिलकर केक काटकर मुंह मीठा कराया गया। श्रीमती अंजना सिंह ने कहा कि महिलाएं आज जीवन के सभी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी महिलाओं ने जो अभूतपूर्व सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।उनका योगदान सराहनीय है।महिलाएं अपने बाल बच्चे एवं पारिवारिक जीवन निर्वहन के बाद सरकारी दायित्व के निर्वहन में काफी मेहनत करती है। महिलाओं के कारण ही घर और जीवन स्वर्ग बन जाता है। आज सभी सरकारी विभागों में भी महिलाएं सफलता के साथ आगे बढ़ रही है। इन महिलाओं से हम सबों को काफी प्रेरणा मिलती है। महिलाओं में विशेष वात्सल्य एवं सृष्टि सृजन गुणों से उन्हें महान बनाती है।महिलाएं आज अबला नही बल्कि सबला बनकर पुरुषों से कंधा मिलाकर सीमा की रखवाली से लेकर लड़ाकू विमान चला रही है।वही अंतरिक्ष उड़ान कर दुनिया को विस्मित कर रही है।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.