सुरक्षा सम्मेलन को लेकर सहायक कमांडेंट ने सहरसा जंक्शन पर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
सहरसा : सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रेल प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट थी। जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही चाक चौबंद कर दी गई थी।वही रेल मंडल के निर्देश पर सहरसा पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार यादव के नेतृत्व में क्यूंआरटी टीम गठित कर सुरक्षा में लगाए गए थे।वही जंक्शन पर स्पेशल टीम की भी तैनाती की गई थी। ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर रेलवे की इंटेलिजेंस विभाग की टीम भी लगाई गई थी।वही शहर के सभी मेजर रेलवे फाटक पर रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी वही रेलवे फाटक संख्या 31 और 32 पर खासतौर पर स्पेशल टीम तैनात की गई थी यह व्यवस्था सुदृढ़ रेल परिचालन और लोगों की सेफ्टी को लेकर किया गया था।समस्तीपुर रेल मंडल के आरपीएफ के सहायक कमांडेंट राकेश कुमार सिंह गुरुवार को सहरसा जंक्शन पहुंचे थे। वह जंक्शन पर आरपीएफ के सुरक्षा सम्मेलन में पहुंचकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान रेल यात्रियों की सुरक्षा के अलावा रेलवे सुरक्षा बल की समस्याओं से अवगत होकर अभिलंब समाधान का आश्वासन दिया है इसके अलावा ट्रेनों में चेन पुलिंग, शराब तस्करी रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी जारी किया गया।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.