सिटानाबाद जामे मस्जिद मरकज में अकिदत्मंदों ने पढ़ा अलविदा जुमा एवं खत्मुल कुरआन तरावीह

सहरसा : रमजान के पाक महीने के आखिर असरे में गाँव के तमाम लोगों ने एक जुट हो कर दोनों पंचायत के एक मात्र मरकज मस्जिद में पूरी अकीदह के साथ अदा किये जुमातुल विदा की नमाज़ ,खोतवा से ख़िताब करते हुए मशहूर आलिमेदीन हजरत मौलाना हिफज़ुर्रहमान ने सारी बातों को तफसीलि अंदाज में बयान किये ,पुनः इसी दिन मरकज मस्जिद में ख़त्म तरावीह की भी एहतेमाम किया गया इस मौके पर गाँव के तमाम बूढ़े,नौजवान,बच्चे सभी शामिल हुए ,मरकज के इमाम ने तरावीह की फजीलत बयान कर लोगों को फैज़याब किये-मौके पर गाँव के तमाम हुफ्फाजे केराम मौजूद दिखे जिसमे हाफिज शादाँ ने अपनी बयान में कहा की पुरे महिना तरावीह पढना सुन्नते मोअकदा है इसलिए रमजान के इस पाक महीने में सभी रोज़ेदारों को खुशुशी तौर पर तरावीह की पावंदी करनी चाहिए , उसी प्रकार हाफिज अब्दुल ज़ब्बार साहब ने भी ख़िताब करते हुए अपनी बातों में कहे की रमजान के आखरी असरे को जहन्नम से आग की खालासी का असरा करार दिया गया है और एतेकाफ़ की अहमीयत के बारे में भी बयान दिए की एतेकाफ़ करने वाले अल्लाह के नजदिक पहुँच जाते हैं इसलिए लोगों को आखरी असरे में खूब अल्लाह से दुआ मांगते रहना चाहिए और हरसाल एतेकाव की भी पावंदी करते रहना चाहिए,दोनों पंचायत के तमाम मस्जिदों में से सब से ज्यादह मरकज मस्जिद में 6 लोगों ने एतेकाफ़ के लिए बैठे है अल्लाह सभों के बैठने को कबुल फरमाए | अंत में मरकजी इमाम ने लोगों से ख़िताब करते हुए कहा की इस महीने में अल्लाह ने नेकी के अज्र को बढ़ा दिए हैं इसलिए हर एक साहिबे निसाब को ज़कात और फितरा निकालना चाहिए और मुस्तःकिन तक पहुँचाना चाहिए इस अदा से अल्लाह बहुत खुश होते हैं और लोगों की मगफिरत फरमा देते हैं ,इसी मौके पर नमाजे ईद की नमाज़ की भी वक़्त का एलान कर दिया गया ,बड़ी ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे अदा की जाये गी,चाँद अगर 29 का हुआ तो ईद 20 मार्च को होगी अन्यथा 30 का चाँद होने पर 21 मार्च को ईद उल फ़ित्र की नमाज अदा की जाये गी ,अंत में दिन और दुनिया की हिफ्ज़ व अमन के लिए दुआ भी मांगी गई –

सारे मंजर की रहनुमाई समाज सुधार कमिटी सिटानाबाद के नेत्रृत्व में की गई मौके पर मस्जिद कमिटी के अध्यक्ष जनाब मिर्जा कासिम बेग साहब,सदर मुजाहिरुल हसन साहब,खजांची मो० शाहिद इक़बाल अंसारी साहब,समाज सुधार कमिटी के अध्यक्ष मो० यासिर अराफात,सचिव मो० तौकीर अहमद,मीडिया प्रभारी अब्दुर्रहीम,मास्टर मुदस्सिर लक्की शेख,नासिर उद्दीन,मो० ज़फर आलम,नीलू भटनागर,डा० ओबैदुल्लाह खान साहब,गुफरान,तुल्ला,याकूब अली,शम्स रज़ा खान,अताउल्लाह, आसिफ खान,सद्दाम बारी, इश्तियाक अनवर,तकी इमाम, मास्टर चांद, मास्टर इरशाद अंसारी,तौफिक उमर इत्यादि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.