पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान -2026' पंचायत तरियामा में आयोजित
सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा अन्तर्गत सिमरी पूर्वी मंडल में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान -2026' पंचायत सरकार भवन तरियमा में आयोजित किया गया।उद्घाटन सत्र को संबोधित कर भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह राष्ट्रवादी विचारधारा है,जो सुशासन, अंत्योदय और सर्वांगीण विकास को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार मानती है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से दक्ष और वैचारिक रूप से मजबूत बनाना है।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जनसेवा और संगठन की कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।सिमरी पूर्वी मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित इस मंडल कार्यशाला में प्रदेश ओबीसी मोर्चा के संजीव भगत जी,किसान मोर्चा अध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला प्रवक्ता अभिलाष कुमार,अमर यादव,मिस्टर झा जी, संजीव जयसवाल जी,तरियामा के पूर्व मुखिया नारायण साह,दिलीप साह ,अजीत आगरकर,प्रदीप साह,पवन दास जी,अभिमन्यु गुप्ता,गोपाल भगत आदि सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.