बापू बाल विकास विद्यालय सिमराहा के 30 में 28 छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी
सहरसा : स्थानीय सिमराहा स्थित बापू बाल विकास विद्यालय सहरसा के ने एन टी ए द्वारा आयोजित सैनिक प्रवेश परीक्षा 2026 में सुपर 30 के तर्ज पर 30 में से 28 परीक्षार्थी सफलता हासिल किए। निदेशक मनोज मनोहर ने बताया कि विद्यालय के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय एवं अपने माता पिता अभिभावकों का नाम रौशन किया है।उन्होने बताया कि विद्यालय से 30 आवेदन में 27 वर्ग षष्टम् से और 03 आवेदन वर्ग नवम् से किया गया था। जिसमें वर्ग षष्टम् में 27 में 25 परीक्षार्थी और वर्ग नवम् में 03 में 03 परीक्षार्थी सफल रहे।जिसमें मोहित राज प्रियदर्शी 300 में 282, राजकुमार 263, दीपनारायण हँसदा 260, रविश कुमार 241, आदित्य कुमार 239, पूजा कुमारी 238, दिव्य परासर 237, प्रणव प्रकाश 236, सोनू कुमार 234, सुमन टुडू 233, सार्थक रंजन 223, पुष्कर 210, रोशन कुमार 209, राज आर्यन 207, आर्यन 193, मधुकर हँसदा 187, ज्ञानशु राज 179, आदित्य आनंद 176, केशव आनंद 176, ईशिका रानी 174, सुधांशु कुमार 172, आयुष कुमार 172, साक्षी कुमारी 170, रजनीश कुमार 141 और निलेश कुमार 107 अंक प्राप्त कर लिखित परीक्षा में क्वालीफाई किया है। वर्ग नवम् में शिवम कुमार 214, अंशु कुमारी 200 और प्रेमनारायण कुमार 187 अंक लाकर लिखित परीक्षा में क्वालीफाई किया है। ज्ञात हो कि इस विद्यालय से 300 से अधिक छात्र-छात्रा सैनिक स्कूल में दाखिल हो चुके हैं। इस विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्रा नवोदय में दाखिला ले चुके हैं और सिमुलतला में 100 से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.