अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की बैठक सह सम्मान समारोह आयोजित

सहरसा : अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की ओर से एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई।जिसमें शामिल अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की ओर से पंजाब जनरल सचिव सरदार गुरदेव सिंह एवं बिहार प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमती अंजना सिंह एवं झारखंड प्रदेश के सचिव राजेश्वर चंद्र डे के साथ-साथ कई उच्च अधिकारियों ने अपने अपने विचार रखें एवं वर्तमान काल में चल रहे युद्ध जैसे अंतरराष्ट्रीय संकट पर चर्चा की और इस संकट से अपने देश और अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की और आश्वासन दिलाया कि हम सब इस विकट परिस्थिति में आपके साथ है और कामना करते हैं कि जल्द से जल्द शांति का कोई विकल्प निकाला जा सकेगा और पूरे संसार में दोबारा अमन शांति कायम होगी।वही अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह द्वारा बरुआरी निवासी शिक्षिका रेणु सिंह को सम्मानित किया।उन्होने कहा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की महिला सदस्यों को सम्मानित होने का हक है।आज बरूआरी की बेटी  रेणु सिंह जो गांव के स्कूल में हेडमास्टर के रूप में पदस्थापित है उनको सम्मानित करते हुए अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है।उन्होने रेणु सिंह की उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई व शुभकामना व्यक्त की।इस अवसर पर हेडमास्टर रेणु सिंह के पिता सेवानिवृत्त जिला शिक्षा पदाधिकारी विष्णुदेव सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.