शिक्षकों के आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प
सहरसा : भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में हो रहे सीनेट चुनाव के ग्रुप ए के प्रत्याशी डॉ अनिल कुमार ने नामांकन का पर्चा दाखिल करने के पश्चात अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है, इस क्रम में उनके द्वारा विश्वविद्यालय के पश्चिमी परिसर में शिक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि यह चुनाव वे खुद के सम्मान में इजाफा के खातिर नहीं लड़ रहे हैं, वरन् विश्वविद्यालय के उत्तरी एवं पश्चिमी परिसर में कार्यरत शिक्षकों के आत्मसम्मान में बढ़ोतरी के वास्ते लड़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें कोई पद का लालच नहीं है, वस्तुतः स्नातकोत्तर विभागों में कार्यरत शिक्षक कई समस्याओं से गुजर रहे हैं, किंतु विश्वविद्यालय के अधिकारी उनकी समस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीर नहीं है, और ना ही कोई शिक्षक प्रतिनिधि ऐसा है जो विश्वविद्यालय अधिकारियों के समक्ष स्नातकोत्तर विभागों में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से रख सके।डॉक्टर अनिल कुमार ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि अगर इस चुनाव में उन्हें जीत मिलती है, तो स्नातकोत्तर विभाग के आधारभूत संरचना में बदलाव लाने की पहल कदमी तो उनके द्वारा की ही जाएगी साथ ही साथ शिक्षकों के हित के प्रतिकूल विश्वविद्यालय द्वारा लिए जाने वाले किसी भी निर्णय का उनके द्वारा जबरदस्त मुखालफत किया जाएगा।बैठक में विश्वविद्यालय पश्चिमी परिसर के डॉ रमाकांत, डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, डॉक्टर लाला प्रवीण कुमार सिन्हा डॉक्टर जैनेंद्र, डॉक्टर सुप्रीता,डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉक्टर श्याम मोहन मिश्रा, डॉक्टर गीता कुमारी आदि मौजूद रहे।इसके पूर्व शुक्रवार को विश्वविद्यालय में डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा दो सेट में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया गया, पर्चा दाखिल करने के दौरान विश्वविद्यालय उत्तरी परिसर एवं पश्चिमी परिसर के ढेर सारे प्राध्यापकों की मौजूदगी रही।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.