कोशी महोत्सव 2026 : शांभवी झा के गायन से मन्त्र मुग्ध हुए श्रोता

सहरसा : चैनपुर सहरसा व डॉ रहमान चौक सहरसा की बेटी शांभवी झा का गायन कोशी महोत्सव 2026 के दौरान संपन्न हुआ,श्रोता को शांभवी ने खूब झूमाया।कार्यक्रम में माननीय जिला पदाधिकारी,जिला संस्कृति पदाधिकारी व सहरसा के कई गन्यमान व्यक्तियों नें बच्ची के गाने की तारीफ कर शुभकामनाये दी।शांभवी झा प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तरुण झा एवं वरिष्ठ कवियत्री अंजू झा की पुत्री है।बताते चलें की शांभवी ने कई राष्ट्रीय मंच एवं अनेक सांस्कृतिक महोत्सव में श्रोताओं को अपने गायन से मंत्र मुग्ध किया है।शांभवी के इस प्रस्तुति पऱ इनके गांव चैनपुर सहित पूरे सहरसा में हर्ष व्याप्त है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.