विधायक के नागरिक अभिनंदन को लेकर महागठबंधन दलों की बैठक आयोजित
सहरसा : सहरसा सदर विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता के 18 मार्च को आयोजित होने वाले भव्य नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को पूजा हॉल, जिला परिषद् परिसर, डीबी रोड में महागठबंधन के सभी घटक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 18 मार्च को पूजा रिसोर्ट, जिला परिषद् परिसर, डीबी रोड सहरसा में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर से महागठबंधन के सभी दलों के नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता का नागरिक अभिनंदन करेंगे।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। यह तय किया गया कि कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 1 बजे से 2 बजे दोपहर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 2 बजे से 5 बजे शाम तक स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता के नेतृत्व में सहरसा के विकास को नई दिशा मिलेगी और यह नागरिक अभिनंदन समारोह जनता के विश्वास और सम्मान का प्रतीक होगा। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में शामिल कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।बैठक की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष मो ताहिर ने किया, एवं बैठक का संचालन प्रदेश प्रवक्ता डॉ धनोज कुमार ने किया एवं इस बैठक में राजद नेता रंजीत यादव, धनिक लाल मुखिया, डिप्टी मेयर गुड्डू हयात, अखिल भारतीय पान महासंघ के जिला अध्यक्ष सीताराम दास, संयोजन संजय शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अवधेश यादव, गावो दास, महिला नेत्री प्रदेश अध्यक्षता रिभा शर्मा, गुंजन कुमारी, बैद्यनाथ कुमार,आशीष कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष सतीश शाह, भीम भारती, हीरा प्रभाकर, नारायण शर्मा, रूपकांत शर्मा, पिंटू कुमार पान, अमरेश कुमार, छोटू संगम, नीतीश कुमार, मनोज शर्मा, पूर्व मुखिया अनिल राम, पल्लू राजा, गुलशन कुमार, अजय कुमार, हंसराज कुमार, रमेश शर्मा एवं अन्य विभिन्न दलों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.