विपक्षी दलों द्वारा देश में रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर प्रोपेगेंडा पर भाजपा ने जताया आक्रोश

सहरसा : प्रतिपक्ष नेता द्वारा असंसदीय आचरण एवं व्यवहार पर भाजपा नेताओं ने सोमवार को परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।ज्ञात हो कि बजट सत्र 12 मार्च 2026 के दौरान संसद भवन के मुख्य द्वार के बाहर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तथा कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के लगभग 20 सांसदों द्वारा चाय-विस्कुट साथ तथाकथित चाय पार्टी आयोजित करता अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है, जिसकी गरिमा और मर्यादा चनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है।किंतु इस घटना के माध्यम से संसद परिसर को एक प्रकार में पार्लियामेंट पिकनिक स्पॉट' बनाने का प्रयान किया गया।जबकि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मुख्य द्वार पर किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या गतिविधि पर स्पष्ट रोक के बावजूद विपक्षी सांसदों ने वहां बैठकर विरोध का नाटक किया, जो संसदीय नियमों और अध्यक्ष के निर्देशों की खुली अवहेलना है।भाजपा महामंत्री शिवभुषण सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा देश में रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर भ्रामक प्रचार भी किया जा रहा है।जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के प्रत्येक नागरिक तक ऊर्जा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।भाजपा उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा करना हम सभी की सामुहिक जिम्मेदारी है। आवश्यक है कि जनता के बीच यह संदेश स्पष्ट रूप से पहुंचे कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशहित और जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस प्रकार के राजनीतिक नाटकों के माध्यम में केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री भैरवानंद झा,राजीव रंजन साह जिला आईटी सेल प्रभारी अभिषेक पांडेय शशि सोनी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.